रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल अपनी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम से जाना जाता है।लेकिन कुछ लोग अस्पताल की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया में फर्जी माध्यमों का सहारा लेकर अस्पताल प्रबंधन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। वहीँ कुछ शरारती तत्व फर्जी बिल को आधार बताकर अस्पताल प्रबंधन के सन्दर्भ में भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पताल प्रबंधन पर अलग-अलग तरीकों से दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रामकृष्ण केयर अस्पताल की ख्याति दिनों-दिन बढ़ती जा रही

द रूरल प्रेस से चर्चा में डॉ. संदीप दवे ने बताया कि रामकृष्ण केयर अस्पताल की ख्याति दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार के चलते राज्य के साथ ही अन्य राज्यों के मरीज भी यहां इलाज के लिए आते हैं।

ऐसे में अस्पताल की प्रसिद्धि कुछ लोगों को चूभने लगी है। यही वजह है कि ख्यातिप्राप्त रामकृष्ण केयर अस्पताल को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ के 'पढ़ई तुंहर दुआर को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास

डॉ. दवे ने बताया कि सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल के खिलाफ फर्जी अफवाह फैलाई जा रही है। जबकि रामकृष्ण केयर अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज अपना और अपने परिजन का इलाज कराकर ख़ुशी-ख़ुशी घर जाते हैं।

इतना ही नहीं मरीज इलाज कराने के बाद डाक्टरों को बधाई और दुआएं तक देकर जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपनी गलत हरकत से बाज नहीं आते हैं। दुष्प्रचार के माध्यम से अस्पताल को बदनाम करने का रास्ता निकालते रहते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।