भूषण कुमार
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। T-series म्यूजिक कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ मुंबई के DN नगर पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने T-series के प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर एक 30 वर्षीय महिला के साथ रेप किया है। पुलिस का कहना है कि हमने मामला दर्ज किया है और अभी इसकी जांच कर रहे है।

यह भी पढ़े: मंत्री गुरु रुद्रकुमार बोले- ग्रामोद्योग के आकर्षक शिल्प और उत्पाद अब ऑनलाइन उपलब्ध, मिल रहा अच्छा प्रतिसाद कुछ दिनों में ही 75 हजार से अधिक की बिक्री

IPC की धारा 376, 420, 506 के तहत मामला दर्ज

हालांकि इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुंबई के DN नगर पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया की 3 साल से भूषण कुमार ने प्रोजेक्ट में काम दिलाने के नाम पर मेरे साथ अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया है।

यह भी पढ़े: Balakot Airstrike पर बनेगी फिल्म, भंसाली ने किया ऐलान

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया की टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) धमकी भी दिया करते थे। लड़की ने कहा कि भूषण कुमार कहते थे कि अगर तूने किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा।  हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। जल्द ही भूषण कुमार का बयान भी दर्ज करेगी। इस समय भूषण कुमार (Bhushan Kumar) मुंबई में मौजूद नहीं हैं।

यह भी पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का केस, मुंबई पहुंची मुरादाबाद की पुलिस टीम

‘मी टू’ आंदोलन में भी भूषण कुमार का नाम आया सामने 

बता दें कि T-series म्यूजिक एंड फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के मालिक भूषण कुमार (Bhushan Kumar) अक्सर की सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले भी टी-सीरीज कंपनी के एमडी भूषण कुमार का नाम ‘मी टू’ आंदोलन में भी आया था। जून 2018 में भूषण कुमार पर “मी टू” आंदोलन के माध्यम से मरीना कुंवर नाम के एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा दिसंबर 2018 में भूषण कुमार पर आयकर चोरी और करोड़ों रुपए अवैध तरीके से विदेश भेजे जाने का भी आरोप लगा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।