मुंबई। (Religious Places Open in Maharashtra) महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कारण बंद सभी धार्मिक स्थल सोमवार से खोल दिए गए हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी है।

इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि महामारी कोरोना वायरस अभी हमारे बीच से गई नहीं है, इसलिए लोगों को पूजा स्थलों पर कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनुशासन का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसे होली, गणेश चतुर्थी, नवरात्र और पंढरपुर वारि (वार्षिक तीर्थयात्रा) मनाते समय लोगों ने अनुशासन और संयम का लोगों ने पालन किया तथा अन्य धर्मों के अनुयायियों ने भी कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए ईद, माउंट मेरी त्योहार जैसे त्योहार मनाए, अभी लोगों को अनुशासन का पालन करना होगा।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  एमपी में पकड़े गए फर्जी डॉक्टर के मामले में चौंकाने वाले हो रहे हैं खुलासे, डॉक्टर डेथ की केवल एक डिग्री ही वैध, अब छत्तीसगढ़ में भी होगी डॉक्टरों की डिग्री की जांच

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।