निगम-मंडलों की शेष सूची में 90 प्रतिशत नामों पर बनी सहमति... 4 से 5 विधायकों के नाम भी शामिल, जल्द जारी होगी जम्बो सूची

रायपुर। बहुप्रतिक्षित निगम मंडलों की सूची इस हफ्ते किसी भी दिन जारी होने के संकेत मिले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सूची में 90 प्रतिशत नामों पर सहमति आलाकमान द्वारा दे दी गई है। इसमें 4 से 5 विधायकों के नाम भी शामिल है।

जानकारी मिली है कि इस सूची में शामिल नाम तीन श्रेणियों में हैं जिनमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों की श्रेणी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को ढाई साल गुजर गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया करीब 88 नामों की सूची लेकर गए हैं। इसमें निगम, मंडल के अध्यक्षों के लिए 14, उपाध्यक्ष के लिए 24 और सदस्यों के लिए 50 नाम शामिल हैं। ऐसे अब चर्चा है कि कुर्सी की आस लगाए कांग्रेसियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  जब सीएम भूपेश बघेल ने देवेंद्र नगर चौक पर ठहाके लगाए और ली चाय की चुस्कियां

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।