रायपुर। छत्तीसगढ़ से कोरोना को लेकर दिन भर अच्छी खबरें आती रहीं। राजनांदगांव मेडिकल कालेज में था भर्ती कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेेटिव आने पर आज उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
बता दें कि राजनांदगांव के इस युवक को 25 मार्च को कोरोना पॉजेटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे राजनांदगांव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। आज उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जिसके बाद एम्स की तरफ से राजनांदगांव मेडिकल कालेज को निर्देश दिया गया है कि उसे डिस्चार्ज कर दिया जाए। इससे पहले आज सुबह 3 कोरोना मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। आज कुल 4 मरीज को डिस्चार्च किया गया।
अब तक छत्तीसगढ़ में पाये गये 10 कोरोना पाजेटिव मरीजों में से 8 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती है। ये दोनों मरीज कोरबा के हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कोरोना काल में छत्तीसगढ़ व्यापम ने 168 पदों पर निकाली भर्तियां

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।