टीआरपी डेस्क। कद्दावर नेता रहे अजीत जोगी ( Ajit Jogi ) की बहू ऋचा जोगी ( Richa Jogi ) का जाति प्रमाण पत्र जिला स्तरीय छानबीन समिति ने निलंबित कर दिया है। जिला स्तरीय छानबीन समिति ने अब से कुछ देर पहले ही इस संबंध में जानकारी दी है।

“ऋचा रुपाली साधू से जाति प्रमाण पत्र के संबंध में अभिलेख और जवाब माँगा गया था, उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समिति को संतुष्ट नहीं करता है, इसलिए ऋचा रुपाली साधू का जाति प्रमाण पत्र निलंबित किया गया है”

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने जाति प्रमाण पत्र के छानबीन के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया है और उसे निरस्त करने का नही, जाति प्रमाण पत्र को निलंबित करने का अधिकार है। अब इस मामले की जांच उच्च स्तरीय समिति करेगी।

हालांकि मुंगेली जिला प्रशासन की इस जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति ने फैसला अब से कुछ देर पहले सार्वजनिक किया है, लेकिन प्रदेश में इस बात के पुष्ट संकेत थे कि अंततः जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति ऋचा रुपाली साधू का जाति प्रमाण पत्र निलंबित करेगी और अभिलेखों को सौंपने के लिए जो अतिरिक्त समय मांगा गया है, वह नहीं दिया जाएगा।

See also  CG News: कवासी लखमा का दावा- बस्तर की सभी 12 सीटें जीतेंगे, सर्व आदिवासी समाज भाजपा की बी टीम

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।