बेंगलुरु। लोकप्रिय कॉफी चेन, कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) की मौत के बाद संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की याद में कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) ने देशभर में बुधवार को अपने आउटलेट बंद करने का फैसला किया है। बता दें, CCD के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव आज बरामद कर लिया गया है। उनका शव मंगलुरू में नेत्रावती नदी के पास होइगे बाजार में बरामद किया गया।

240 शहरों में 1750 रिटेल आउटलेट

‘लगभग 240 शहरों में के सभी 1750 रिटेल आउटलेट संस्थापक-अध्यक्ष सिद्धार्थ (VG Siddhartha) के सम्मान में दिनभर बंद रहेंगे।’ यह फैसला सिद्धार्थ के शव को पश्चिमी तट पर नेत्रावती नदी से निकाले जाने के कुछ घंटों बाद आया। कॉफी ग्लोबल एंटरप्राइजेज और Amalgamated बीन कॉफी (ABC) सहित सीसीडी के कार्यालय भी देश भर में बंद रहेंगे। ‘कॉफी किंग’ सिद्धार्थ की आकस्मिक मृत्यु के कारण दक्षिणी राज्य के तीन कॉफी जिलों चिक्कमगलुरु, हासन और कोडुगु में सभी कॉफी एस्टेट के श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए एक छुट्टी घोषित की गई है।

See also  सेंट्रल जीएसटी की छापामार कार्रवाई

वह बीते दो दिनों से लापता थे। उनका 27 जुलाई का एक पत्र सामने आया था, जिसमें उन्‍होंने अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। इस पत्र में उन्होंने कंपनी को हो रहे भारी नुकसान और कर्ज का भी जिक्र किया था। साथ ही आयकर विभाग के पूर्व डीजी के दबाव की बात भी कही थी।

मामले की छानबीन अभी जारी

मंगलुरु पुलिस कमिश्‍नर संदीप पाटिल (Sandeep Patil) ने अपने बयान में कहा है कि हमने एक शव बरामद किया है, जिसके पहचान की जरूरत है। हमने इसके लिए वीजी सिद्धार्थ (VG Siddartha) के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को वेनलॉक अस्‍पताल (Wenlock Hospital) में शिफ्ट किया है। इस मामले की छानबीन अभी जारी है। वीजी सिद्धार्थ (VG Siddartha) का शव मिलने की खबर पर श्रींगिरी (Sringeri) के विधायक टीडी राजेगौड़ा (TD Rajegowda) ने कहा कि सिद्धार्थ आयकर विभाग के टॉर्चर से परेशान थे। वह दो तीन संपत्तियों को बेचकर कर्जों से मुक्‍त होना चाहते थे।

See also  ED Raid : ईडी ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पंचायत मुखिया के घर मारी रेड, मचा हड़कंप…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।