बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर: कोरोना को मात देकर टीम इंडिया में लौटे ऋषभ पंत, BCCI ने किया स्वागत

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर: कोरोना को मात देकर टीम इंडिया में लौटे ऋषभ पंत, BCCI ने किया स्वागत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दें, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषंभ पंत अब कोरोना के संक्रमण से उबर चुके हैं। गौरतलब है कि 8 जुलाई को पंत डेल्टा वैरिएंट के शिकार हुए थे। जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। पंत ने ग्रेट ब्रिटेन के नियमानुसार 10 दिन का निर्धारित क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी निगरानी रख रही थी।

यह भी पढ़े: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

https://twitter.com/BCCI/status/1417936636042698758?s=20

यह भी पढ़े: India vs England 2nd ODI: भारत-इंग्लैंड के बीच आज दूसरा मुकाबला, श्रेयस अय्यर हुए सीरीज से बाहर

'आपको वापस पाकर अच्छा लगा'- BCCI

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक ट्वीट में ऋषभ पंत की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'आपको वापस पाकर अच्छा लगा।' इसके अलावा BCCI ने अपने एक बयान में कहा कि 'ऋषभ पंत की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह भारतीय टीम में डरहम में शामिल होंगे।' BCCI की मेडिकल टीम ने भरत अरुण, गेंदबाजी कोच, रिद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वन दयानंद गरानी को भी आइसोलेट कर दिया था क्योंकि 14 जुलाई को इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़े: टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत निकले कोरोना पॉजिटिव

गौरतलब है कि टीम इंडिया अभी डरहम में कांउटी सलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा की अनुपस्थिति में केएल राहुल इस मुकाबले में विकेटकीपर का दायित्व निभा रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। जिसके बाद लॉर्ड्स, केनिंग्टन ओवल, हेडिंग्ले और ओल्ड ट्रैफर्ड में बाकी मुकाबले खेले जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन