Road safety World Series 2021 : श्रीलंका और इंडिया लीजेंड्स के बीच खिताबी मुकाबला आज, नवा रायपुर का शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम बनेगा गवाह
Road safety World Series 2021 : श्रीलंका और इंडिया लीजेंड्स के बीच खिताबी मुकाबला आज, नवा रायपुर का शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम बनेगा गवाह

रायपुर। (Road Safety World Series T20)। इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच 21 मार्च यानी रविवार को रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

जीत के इरादें से उतरेंगी दोनों टीम

बता दें कि दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। लीग स्‍टेज की बात करें तो इंडिया लीजेंड्स पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, उसे लीग स्‍टेज में सिर्फ इंग्‍लैंड के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। उसने वेस्‍टइंडीज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरी तरफ पिछले साल इंडिया लीजेंड्स के खिलाफ हार झेलने के बाद से ही श्रीलंका ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। इस साल उसने लगातार 5 मैच जीते हैं। श्रीलंका ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

इंडिया के लिए सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, दोनों फाइनल में भी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। पिछले दोनों मैचों में तेंदुलकर और युवराज के बल्‍ले से जमकर रन निकले। वहीं श्रीलंका के तिलकरत्‍ने और उपुल थरंगा भी शानदार फॉर्म में हैं वहीं सेमीफाइनल में नुवान कुलसेकरा ने अपनी घातक गेंदबाजी से खौफ पैदा कर दिया था। बता दें कि कुलसेकरा ने सेमीफाइनल में 5 विकेट लिए थे।

See also  Raipur: भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी, क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी अरुण पन्नालाल गिरफ्तार, बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।