टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 6 वाहनों में आग लगा दी। घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र कूकानार की है। जानकारी के मुताबिक यहां पहली बार सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के सड़क निर्माण कार्य चल रहा था।

कूकानार क्षेत्र में कुन्ना गांव से धनीकुर्ता तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। आजादी के बाद यहां पहली बार सड़क बन रही है। इसे दंतेवाड़ा का ठेकेदार जगदीश राठौर बनवा रहा है। इसी बीच सड़क निर्माण की सूचना मिलने पर बुधवार देर रात 8-10 हथियारबंद नक्सली पहुंच गए। उन्होंने चालक और ऑपरेटर से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आग लगा दी। सड़क निर्माण बंद करने की धमकी दी।

आगजनी में 3 डंपर, दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन जल गई। घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर आरपीएफ का भी कैंप है। फिर भी नक्सली आतंक मचने से बाज नहीं आए।

See also  ड्रग माफिया का साम्राज्य ढहा, चंद सेकंडों में जमींदोज हुआ मकान

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।