भाजपा-कांग्रेस पार्षद
image source : google

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव के सभाकक्ष में कांग्रेस व भाजपा पार्षद दल आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। हुआ यूं कि नगर निगम महापौर आज 2020-21 का बजट पेश करने वाली हैं। सदन चालू होते ही दोनों पक्षों के पार्षद किसी मुद्दे को लेकर आपस में उलझ गए।

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग- मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले 4 मंत्रियों की हुई छुट्टी… निशंक-गौड़ा-देबोश्री-गंगवार ने दिया अपने पद से इस्तीफा

कांग्रेस पार्षद शरद पटेल और पार्षद प्रतिनिधि आशीष डोंगरे के बीच मारपीट भी हुई। पार्षदों की मारपीट को देखकर सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। मारपीट को शांत कराने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी हैं।

देखें वीडियो- 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।