बैंकाक। भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल Saina Nehwal और HS Prannoy एचएस प्रणॉय corona कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस कारण इन दोनों ने मंगलवार से यहां शुरू थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। बीएआई ने ट्वीट करके कहा है कि सायना और प्रणॉय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब सायना और प्रणॉय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते महीने सायना अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप के साथ कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं।

दोनों को आइसोलेशन में भेजा

बीएआई ने अपने ट्वीट में कहा है कि सायना के अलावा प्रणॉय भी कोरोना पॉजिटिवि पाए गए हैं। बीएआई के मुताबिक दोनों खिलाड़ी अगले 10 दिनों तक अस्पताल में आइसोलेट रहेंगे। बीएआई सचिव अजय सिंघानिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह लगातार बैडमिंटन वल्र्ड फेडरेशन, प्रबंधन, खिलाडिय़ों और अधिकारियों के साथ सम्पर्क में है।

See also  वीवीआईपी के आगमन के चलते राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, डॉग स्क्वॉड ने की अतिसंवेदनशील स्थानों की चेकिंग

होना था आज मुकाबला

सायना सोमवार को तीसरे राउंड के टेस्ट के बाद पॉजिटिव पाई गईं। सायना को मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले दिन अपना पहला मैच खेलना था। सायना ने इससे पहले बीते साल मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लिया था। वह बीते साल मार्च के बाद से अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही थीं। प्रणॉय को मंगलवार को ही अपने पहले राउंड के मैच में मलेशिया के ली जिया से भिड़ना था।

कश्यप को किया गया क्वारंटीन

बीएआई के मुताबिक सायना के नजदीकी के कारण कश्यप को होटल रूम में क्वारंटीन रखा गया है और उन्होंने भी टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। बीएआई के मुताबिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल बाकी के खिलाडिय़ों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वे थाईलैंड ओपन में हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाडिय़ों का आगे और भी टेस्ट किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित, अपना रायपुर आरेंज जोन, देखें पूरी सूची

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।