स्कूल
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बच्चों के लिए नहीं खुलेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री टेकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण कम तो हुआ है, लेकिन बच्चों के स्कूल आने के हालात अभी नहीं बने हैं, लिहाजा अभी बच्चों के लिए स्कूल खोलने को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से मारी बाइक को टक्कर, 2 युवकों की मौत

दरअसल, प्रदेश में स्कूल तो खुले हैं, शिक्षक भी स्कूलों में बुलाये जा रहे हैं, लेकिन बच्चों के स्कूल आने पर अभी पाबंदी लगी हुई है। बच्चों के लिए स्कूल खोलने को लेकर फैसला कैबिनेट में होना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  CG Tourism Board: छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई गति: 38वीं संचालक मंडल बैठक में बनी खास रणनीति

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।