टीआरपी डेस्क। पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल 1 गेट पर आग लग गई हैं। आग में कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। मौके पर दमकल की पांच गाडियां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई हैं। यहां ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनिका वैक्सीन बनाई गई है।

हालांकि खबर है कि दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जहां कोरोना की वैक्सीन तैयार की जा रही है वो इलाका पूरी तरह सुरक्षित है। राहत भरी खबर यह है कि इस इस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन नहीं है।

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने देश को कोरोना की वैकसीन दी है। अब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) कोरोना वायरस के खिलाफ चार और वैक्सीन पर काम कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव ने यह जानकारी दी। जाधव ने एक वेबिनार में बताया कि कंपनी कोविशील्ड समेत कोरोना वायरस के पांच टीके पर काम कर रही है।

See also  Corona Vaccine: भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के फेज 3 ट्रायल को मिली अनुमति, जानें कहां होगा परीक्षण

कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है और टीकाकरण अभियान में यह वैक्सीन लगाई भी जा रही है। जाधव ने बताया कि तीन वैक्सीन क्लीनिकल अध्ययन की विभिन्न चरणों में हैं, जबकि एक वैक्सीन अभी ट्रायल के प्री-क्लीनिकल चरण में है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।