टीआरपी डेस्क। अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले और आईटी शेयरों ( Share Market ) में तेजी के बल पर प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 180 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 183.86 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 40,444.99 पर कारोबार कर रहा था। 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 49.50 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 11,863.00 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी इंफोसिस में हुई। इसके अलावा सनफार्मा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, और आईटीसी में गिरावट हुई।

शेयर बाजार ( Share Market ) के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,274.40 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अन्य एशियाई बाजारों में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत बढ़कर 40.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

See also  गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद, 555 अंक लुढ़का सेंसेक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले

कल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और घरेलू बाजारों में वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। इसके चलते बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स मंगलवार को 504 अंक उछल गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,800 अंक से ऊंपर निकल गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मंगलवार को कारोबार की समाप्ति पर 503.55 अंक यानी 1.27 प्रतिशत उछलकर 40,261.13 अंक पर पहुंच गया। वहीं व्यापक आधार वाला एनएसई का निफ्टी सूचकांक 144.35 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 11,813.50 अंक पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने बताया कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले घरेलू शेयर बाजारों में वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख का अनुसरण किया। वहीं शंघाई, हांग कांग, सोल और तोक्यो के बाजारों में भी तेजी का रुख रहा। कारोबार के शुरुआती दौर में यूरोपीय बाजारों में भी सकारात्मक रुखदेखा गया। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 3.31 प्रतिशत बढ़कर 40.26 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

See also  ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड की शेष परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी, कोरोना के चलते मार्च में रद्द हुई थी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।