नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। लंदन की एक हाईकोर्ट में माल्या ने अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की थी, जिसे कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया है। अब विजय माल्या के प्रत्यर्पण का अंतिम फैसला ब्रिटेन के गृह सचिव प्रीति पटेल को लेना है।

Vijay Mallya: UK court orders sale of Force India yacht linked to ...

किंगफिशर एयरलाइंस के 64 वर्षीय पूर्व मालिक ने इस साल फरवरी में भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ लंदन की एक हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसपर कोर्ट ने आज फैसला सुनाया है। भारत में कई बैंकों से माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा उधार लिए गए 9,000 करोड़ रुपए के वित्तीय अपराधों के लिए वह वान्टेड घोषित हैं।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब माल्या के प्रत्यर्पण पर अंतिम निर्णय का मामला अब ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल के पास जाएगा। वहां से अनुमति दी जाती है, तो विजय माल्या के भारत लाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

See also  अब नहीं होगा चुनाव, लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध चुनी गईं राज्यसभा सांसद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।