लॉकडाउन में चल रही थी दुकानदारी, न्यू नेताजी होटल हुआ सील

रायपुर। नगर निगम द्वारा लॉक डाउन के बाद भी होटल खोलकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आज फिर कार्यवाही की गई। आज कटोरा तालाब चौक के पास न्यू नेताजी होटल को सील कर दिया गया।निगम के जोन 4 के जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी ने बताया कि न्यू नेताजी होटल के संचालक द्वारा होटल खोलकर समोसा, कचौड़ी, मिठाईयां बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए पूर्व में चेतावनी भी जारी की गई थी। इसके बाद होटल को आज सील कर दिया गया। लॉक डाउन में अभी सिर्फ रेस्टोरेंट को ही ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने की छूट दी गई है। नाश्ता, मिठाई बेचने आने होटलों को नहीं खोलने के निर्देश हैं। इसके बाद भी होटल खोले जाने पर निगम द्वारा अलग जोनों में सील बन्द करने की कार्यवाही की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।