रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कारोबारियों की मांग और आमजन की सहुलित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यावसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को अब सवेरे 5.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा इन दुकानों को सवेरे 7.00 से शाम 7.00 बजे तक ही संचालन की अनुमति दी गई थी जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालन की अनुमति प्राप्त सभी दुकानों, व्यवसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को सवेरे 5.00 से रात्रि 9.00 बजे तक खुली रखने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दुकानों के संचालन के संबंध में पूर्व में जारी अन्य निर्देश यथावत लागू रहेंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  कथित डायरी मामला: शिक्षा मंत्री ने की सीएम भूपेश बघेल से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।