नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता संजय शिंदे ( NCP leader Sanjay Shinde ) की गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी के अंदर जलने की वजह से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एनसीपी नेता संजय शिंदे की गाड़ी में आग उस वक्त लगी, जब वह मुंबई-आगरा हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान पिपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास उनकी कार में शॉर्ट सर्किट हो गया।

अंगूर निर्यातक थे संजय शिंदे

बताया जा रहा है कि संजय शिंदे (Sanjay Shinde) नासिक जिले के एक अंगूर निर्यातक थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार दोपहर को पिंपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास हुई, जब शिंदे कीटनाशक खरीदने के लिए पिंपलगांव जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट की वजह से उनकी कार में आग लग गई।

कार के अंदर मिली सैनिटाइजर की बोतल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “आग लगने के बाद संजय शिंदे ने कार रोककर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए, क्योंकि कार के दरवाजे लॉक हो गए थे। इसके बाद का तेजी से फैल गई और उनकी मौत हो गई।” अधिकारी ने बताया, “हमें कार के अंदर हैंड सैनिटाइटर ( Hand Sanitizer ) की एक बोतल मिली है और हमें शक है कि शायद इस वजह से आग तेजी से फैल गई होगी, क्योंकि यह एक ज्वलनशील पदार्थ है।”

See also  उलझता जा रहा आर्यन खान केस, BJP नेता ने सुनील पाटिल को बताया मास्टरमाइंड, कहा- NCP से भी है कनेक्शन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।