रायपुर। लॉकडाउन के चलते राजधानी की शराब दुकानें भी 14 अप्रैल तक के लिए बंद हो गई है। राजधानी रायपुर में तीन युवकों ने शराब की तलब मिटाने स्प्रिट को ही पी ली। इससे दो युवक की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। बांसटाल इलाके में तीन युवकों ने देर रात पार्टी की। पार्टी के लिए इन्हें शराब नहीं मिली तो तीनों स्प्रिट की बोतल लेकर ही पार्टी मनाने बैठ गए।

तीनों युवकों ने स्प्रिट पी। इसके बाद इनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई। हालांकि वहां से महज 1 किलोमीटर की दूरी मेकाहारा अस्पताल है, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक की मौत हो गई, वहीं एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इधर, तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रायपुर महापौर एजाज ढेबर मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल इस घटना के संबंध में कोतवाली सीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि अभी युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

See also  छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर बसपा ने प्रत्याशी किए घोषित

मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चल पाएगा। जांच जारी है और पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।