पीएल पुनिया

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव व विधायक बृहस्पति सिंह का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा है कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

उनसे पूछा जाएगा कि आखिर किन कारणों से उन्होंने सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाया है। आपको बता दे कि अभी मुख्यमंत्री निवास से सभी मंत्री व विधायकों की आपातपाल बैठक जारी है। जिसमें इस विवाद को सुलझाने पर मंथन किया जा रहा है। सत्ता पक्ष की परेशानी विधानसभा सत्र ने भी बढ़ा दी है। दरअसल विपक्ष ने दो दिन से सिंहदेव-बृहस्पति विवाद मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही सदन की कार्रवाई इससे बाधित हुई है।

आज मंगलवार को कांग्रेस विधायक बृहस्पति के मुद्दे पर अब तक शांत रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भड़क उठे। उन्होंने विधानसभा का सत्र शुरू होते ही उठकर कहा कि वे फ़िलहाल अपने आप को सदन के लायक नहीं मानते हैं। वे तब तक सदन में नहीं आएंगे जब तक उन पर लगे आरोपों पर स्थिति स्पष्ट नहीं होती।

See also  सरकारी दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- विष्णुदेव साय

इस मामले का अब भी पटाक्षेप नहीं हो सका। मैं भी एक इंसान हूं, मामले में स्थिति स्पष्ट होने तक वे सदन में नहीं आएंगे। उनके विधानसभा से निकलने के तत्काल बाद विधानसभा में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। अब इस मुद्दे पर विपक्ष और हमलावर हो गया है। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इसे देश की पहली और ऐतहासिक घटना बताते हुए कहा कि पूरी सरकार कटघरे में खड़ी हो गई है, ऐसे में सरकार को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

मंत्री टीएस सिंहदेव के इस तरह सदन से उठकर चले जाने के बाद विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में मंत्रियों की आपातकाल बैठक बुलाई गई। जिसमें बाद में बाबा सिंहदेव भी शामिल हुए मगर अबतक इस मसले का कोई हल नहीं निकल सका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।