नई दिल्ली।  देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को हथियार बना कर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में  कांग्रेस द्वारा  भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आज से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की एंट्री हो गई। उन्होंने आज कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य भारत यात्रियों के साथ पदयात्रा की। इस दौरान मां-बेटे की जोड़ी सभी कार्यकार्ताओं और लोगों को खूब भाया।  राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया।  यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का खास ख्याल रखते हुए भी दिखे।


इतना ही नहीं यात्रा के दौरान राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी का जूता बांधते हुए भी दिखे। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं।


सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी सोनिया का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।