सियोल: पूरी दुनियां में उस समय हड़कंप मच गया था जब यह खबर आई की दक्षिण कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन की बीमारी से मृत्यु हो गई है। लेकिन इसके बाद से ही लगातार इस मामले में सस्पेंस बना हुआ था। इस बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के विदेश नीतियों के सलाहकार ने सीएनएन चैनल को बताया कि किम जोंग जिंदा और स्वस्थ हैं। किम जोंग उन 13 अप्रैल से वॉनसन क्षेत्र में रह रहे हैं।
12 अप्रैल को किम की कार्डियोवेस्कुलर सर्जरी हुई थी। इसके बाद से ही 36 साल के किम जोंग उन की सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

