राज्य महिला आयोग की सदस्य के बिगड़े बोल: लड़कियों को न दें मोबाइल, घंटों बातें करती रहती हैं... फिर भाग जाती हैं

टीआरपी डेस्क। अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने लोक निर्माण अतिथि गृह में महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों को सुनने के दौरान मीडिया के समक्ष लड़कियों को लेकर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने लगातार लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं का जिम्मेदार लड़कियों को मोबाइल पर बात करना और लड़कियों की मांओं व परिवार को ठहरा दिया है।

मीना कुमारी ने अपने बयान में कहा है कि समाज में इस तरह के केस नहीं रुक रहे हैं। हम लोगों के साथ-साथ समाज के लोगों को भी इसमें पैरवी करनी पड़ेगी। अपनी बेटियों को भी देखना होगा। वह कहां जा रही हैं? क्या कर रही है और किस लड़के के साथ बैठ रही है? उनके मोबाइल को भी देखना होगा।

मैं सभी को यह बोलती हूं, लड़कियां मोबाइल से घंटों बातें करती रहती है। मैटर यहां तक पहुंच जाता है कि जिससे बात कर रही है उसके साथ भाग जाती है। अभी एक वाकया मेरे पास आया है जिसमें एक वाल्मीकि की लड़की है और जाटव का लड़का है। मेरा ससुराल है बालमपुर, कल वहां से लोग मेरे पास आए और बताया कि लड़की-लड़के ने शादी करके अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी है।

See also  Whatsapp की नई पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कैट, कहा- यह संविधान में मिले मौलिक अधिकारों का अतिक्रमण

अब गांव के लोग पंचायत कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम उन्हें घर में घुसने नहीं देंगे। मेरी अपील है कि घर वाले अपनी बेटियों को मोबाइल ना दें, अगर दे रहे हैं तो उस पर पूरी निगाह रखें। सबसे पहले उन मांओं को कहती हूं कि वह अपनी बेटियों का ध्यान रखें। यह सब मां की लापरवाही की वजह से होता है।

हालांकि मीना कुमारी के बयान पर कई लोगों ने आपत्ति की है। उनका कहना है कि मोबाइल का जमाना है। सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है। पढ़ाई-लिखाई से लेकर खरीदारी तक सब कुछ मोबाइल से ही हो रहा है, ऐसे में मोबाइल पर रोक लगा देने से कैसे काम चलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।