घरेलू विवाद

टीआरपी डेस्क। धमतरी जिले के एक सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली है।  बताया जा रहा है कि टिम्बक राव धमतरी के अजाक थाने में पदस्थ थे। आज सुबह उनकी लाश घर में फांसी पर झूलती हुई मिली है। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक करीब 6 साल पहले उनका कांस्टेबल बेटे की बस्तर में मौत हो गयी थी। जवान बेटे की मौत के कारण सब इंस्पेक्टर राव बीमार रहने लगे। आज सुबह जब सब इंस्पेक्टर की पत्नी मंदिर पूजा करने के लिए गयी थी, उसी दौरान टिम्बक राव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी जब वापस लौटी तो शव को फंदे से लटके हुए देखा, जिसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को उसकी सूचना दी।

56 साल के टिम्बक राव धमतरी के अजाक थाने में पदस्थ थे। सब इंस्पेक्टर राव का बेटा भी पुलिस में था और बस्तर में पदस्थ था, साल 2015 में उनके बेटे की मौत हो गयी। बेटे की मौत के बाद से ही वो लगातार बीमार रहने लगे। उनकी एक बेटी है जिसका विवाह हो चुका है। आवास में पति पत्नी दोनों ही रहा करते थे। टिम्बक राव हर दिन अपनी पत्नी के साथ सुबह मंदिर जाया करते थे, लेकिन शनिवार की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी को मंदिर भेजकर लगभग 6 बजे फांसी लगा ली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।