बिहार में ऐसा है 'नाइट कर्फ्यू', बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने खुलेआम किया फंक्शन, अक्षरा सिंह का डांस, फायरिंग भी

टीआरपी डेस्क। बिहार में कोरोना को लेकर नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। सरकार का मकसद है कि कैसे भी कोरोना के कहर को कम किया जाए। लेकिन कुछ लोगों के लिए ये बेमानी है और उन्हें तो अपने मन की ही करनी है चाहें। इसके लिए सरकारी गाइडलाइन की धज्जियां हीं क्यों ना उड़ानी पड़ें। ताजा मामला बिहार से सामने आया है पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने खुलेआम पार्टी कर सरकार को अंगूठा दिखाया है।

भतीजे के उपनयन संस्कार पर कराया समारोह

पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई मानमर्दन शुक्ला मुजफ्फरपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर हैं मानमर्दन के बेटे के जनेऊ उपनयन के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया, बताते हैं कि इसके लिए मुन्ना शुक्ला ने अपने पैतृक आवास लालगंज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कराया था। यहां शाम में नाच-गाने और पार्टी का आयोजन हुआ था इस मौके पर भोजपुरी की सुपरस्टार कही जाने वाली अक्षरा सिंह को बुलाया गया था, इस दौरान रात भर पार्टी चली और जमकर नाच-गाना हुआ खूब ठुमके लगाए गए, इसमें खुद मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी से लेकर कई लोगों ने जमकर नाच गाना किया।

See also  नरेंद्र मोदी की झारखंड में जारी सभा के बीच भाजपा के इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

सरकारी गनर भी डांस करते हुए कार्बाइन से हर्ष फायरिंग करते दिखा

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कोरोना गाइडलाइंस की ऐसी की तैसी होती रही बताया जा रहा कि उनके सरकारी गनर भी उत्साह में आकर डांस करते हुए कार्बाइन से हर्ष फायरिंग करते देखे गए। खाकी वर्दी पहने बिहार पुलिस का ये जवान नाच-गाने के बीच सरकारी गन से फायरिंग करता दिखा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।