नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान अम्फान पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो गया। लेकिन फिर भी इससे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका है। इस तूफान के आज दोपहर बाद या शाम तक तट से टकराने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल के दीघा और ओडिशा के पारादीप तट पर सुबह से भारी बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान अम्फान के आज दोपहर तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है।
सुपर साइक्लोन अम्फान आज शाम तक पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के पास लैंडफाल करेगा। इस समय ओडिशा के केंद्रपारा में बहुत तेज हवाएं चल रही हैं।

See also  रामनवमी पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम जन्म मंदिर का शिलान्यास : महंत सुरेशदास

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।