रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को बतौर वित्तमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना दूसरा बजट 2020- 21 का बजट पेश किया। सीएम भूपेश ने सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्चयन्तु श्लोक के साथ अपना बजट भाषण शुरू करते हुए कहा कि स्वस्थ और सुपोषित नई पीढ़ी को ये बजट समर्पित है।

बजट की खास बातें—

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक 2018-19 में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 7. 06 की वृद्धि संभावित है। राष्ट्रीय स्तर पर चल रही मंदी के बीच ये अनुमान सुखद है।
कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय औसत से वृद्धि अनुमान बेहतर है।
हमारे विकास का मॉडल समावेशी है। समाज के सबसे कमजोर तबके तक विकास पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
प्रति व्यक्ति आय पिछले साल 96 हजार 878 की तुलना में 98 हजार 281 रुपए का अनुमान है. 6.35 फीसदी अधिक है।
82 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा जा चुका है।
राज्य सरकार की नीतियों से स्वयं के संसाधन 11 फीसदी की दर से बढ़ रही है।
किसानों का धान पंजीयन बढ़ा है।
अब तक 17 हजार किसानों का ऋण माफ किया जा चुका है।पिछले साल की प्रति व्यक्ति आय 96878 की तुलना में 98281 रुपए का अनुमान है, जो 6.35 फ़ीसदी अधिक है।
4 लाख हितग्रहियों को सुपोषण अभियान से लाभ हुआ है।
आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 करोड़ का प्रावधान है। महतारी जतन योजना में 31 करोड़ का प्रावधान।
स्वास्थ्य योजना में 5 योजनाओं को शुरू किया गया। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना में 5 लाख तक का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में प्रति व्यक्ति 20 लाख तक का प्रावधान है।
डे भवन को स्वामी विवेकानंद स्मृति संस्थान के तौर पर तैयार किया जाएगा।
लक्षण रहित मलेरिया का बस्तर मुक्त मलेरिया योजना के तहत इलाज किया जा रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।