मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में हसकंप मचा हुआ था, साथ ही आम लोगों में बॉलीवुड को लेकर काफी गुस्सा देखने को मिला था। लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने खुलासा किया कि यह मामला आत्महत्या का है। डॉक्टरों के एक पैनल ने सीबीआई को अपनी राय देते हुए कहा, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्या नहीं हुई थी, यह आत्महत्या का मामला है।

वहीं, अब एम्स के पैनल रिपोर्ट के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर प्रीतिश नंदी (Pritish Nandy) का रिएक्शन सामने आ रहा है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को रिहा करने की बात कही है।

प्रोड्यूसर ने ट्वीट कर कही ये बात

प्रीतिश नंदी (Pritish Nandy) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, “अब जबकि एम्स की रिपोर्ट में हत्या की आशंका को खारिज कर दिया गया है। तो रिया (Rhea Chakraborty) को रिहा कर दिया जाना चाहिए, और जिन भी लोगों ने उन पर आरोप लगाया है उन्हें हर चीज के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए और 15 करोड़ रुपये चुराने, दोनों गलत साबित हुए।”

See also  कोल संकट से निजात पाने अब ये कदम उठाने जा रही है कोल इंडिया, जल्दी ही मिल सकती है बड़ी राहत

उन्होंने कहा, “यदि ये आरोप राजनीतिक दवाब में लगाए गए थे, तो उन्हें स्वीकार करना चाहिए।”

प्रीतिश नंदी (Pritish Nandy Twitter) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट आ रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एम्स पैनल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और सीबीआई को अपनी चिकित्सीय-कानूनी राय देने के बाद फाइल बंद कर दी है। अब सीबीआई उस रिपोर्ट के साथ अपनी जांच की कड़ियों को जोड़ रही है। सूत्रों ने बताया कि अब सीबीआई अभिनेता की मौत का एंगल आत्महत्या पर रख सकती है और उसके मुताबिक आगे जांच कर सकती है। मुंबई पुलिस ने भी मूल रूप से इसे आत्महत्या का केस ही मानकर जांच शुरू की थी।

See also  ड्रग्स केस में नाम आने के बाद रकुल प्रीत पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, अपने बयान से मुकर गई रिया