कार में संदिग्ध तरीके से लगी आग, सवार युवक की हुई मौत

भिलाई। चरोदा के पंचशील नगर पश्चिम स्थित सरकारी शराब दुकान के पास मारुति रिट्ज कार में संदिग्ध तरीके से आग लग गई, जिसके चलते उसमें सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज शाम साढ़े 4 बजे हुई इस घटना में मृत राजा जैन चरोदा का रहने वाला था।

पेशे से बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर रहे राजा जैन के बारे में बताया जा रहा है कि बाजार में उसकी काफी ज्यादा देनदारी थी। चर्चा यह भी है कि हाल ही में कुछ लोगों ने राजा जैन पर बकाया रकम की वापसी को लेकर दबाव बनाया, जिससे वह परेशान था।

इस लिहाज से कार में आगजनी और उसमें जलने से हुई राजा जैन की मौत का यह मामला अपने आपमें संदिग्ध हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दुर्ग प्रशांत अग्रवाल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुरानी भिलाई पुलिस को मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।