Tamil Nadu Election Result 2021: पहली बार चुनाव लड़ रहे कमल हासन कोयम्बटूर दक्षिण में आगे

टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु के कोयम्बटूर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे एक्टर और नेता कमल हासन रुझानों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहली बार अपना राजनीतिक दल मक्कल नधि मय्यम (एमएनएम) बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे कमल हासन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हालांकि अब तक सामने आए रुझानों में साउथ अभिनेता अपने विरोधी से बढ़त बनाए हुए हैं।

उनका मुकाबला कांग्रेस एस जयकुमार और बीजेपी की प्रत्याशी की वानथी श्रीनिवासन से है। कोयम्बटूर दक्षिण पर कमल हमन 2010 मतों से लीड कर रहे हैं लेकिन एस जयकुमार उनसे कुछ वोट ही पीछे हैं। एस जयकुमार 1926 वोटों के साथ कमल हासन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

तमिलनाडु के पिछले चुनाव पर नजर डालें तो 2016 के विधानसभा चुनाव में जनता ने जयललिता को गद्दी सौंपी, जहां पर AIDMK को 135 सीटों पर विजय हासिल हुई, जबकि DMK 88 सीटों पर सिमट गई। पिछले चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जहां उसका खाता भी नहीं खुला। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 8 सीटों पर कब्जा जमाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।