शिक्षक भर्ती चयन सूचीः जारी हुई पूरक चयन सूची, 208 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। 31 अगस्त तक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश राज्य सरकार ने दिया था। शिक्षक भर्ती के लिए तय तारीख के बाद भी रिक्त रहे पदों पर पूरक चयन सूची राज्य सरकार ने जारी कर दी है। कुल 208 पदों पर रिक्तियां जारी की गयी है। लिस्ट में ज्यादातर पद साइंस के हैं, वहीं वाणिज्य पदों पर भी चयनसूची जारी की गयी है।

जारी सूची में …

इन पदों पर होनी है भर्ती

जीव विज्ञान ई संवर्ग – 18,  जीव विज्ञान टी संवर्ग – 33,  रसायन विज्ञान ई संवर्ग – 15, व्याख्यता रसायन टी संवर्ग – 15, व्याख्याता वाणिज्य टी संवर्ग – 6, व्याख्याता वाणिज्य ई संवर्ग – 17, व्याख्याता अंग्रंजी टी संवर्ग 20, व्याख्याता अंग्रेजी ई संवर्ग 11, व्याख्याता गणित ई संवर्ग 17. व्याख्याता गणित टी संवर्ग 24 पद, व्याख्याता भौतिक ई संवर्ग 16 पद, व्याख्याता भौतिक टी संवर्ग 16 पदों पर चयन सूची जारी की गयी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।