टीआरपी डेस्क। संकुल समन्वयक को पीटने और गाली गलौज करने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। कलेक्टर ने एलबी शिक्षक नितिन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

शिक्षक नितिन सिंह पर आरोप है कि स्कूल पहुंचे संकुल समन्वयक से शिक्षक ने ना सिर्फ मारपीट की, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस मामले में संकुल समन्वयक पुष्पेंद्र गुप्ता ने बीईओ से शिकायत की थी। बीईओ ने इस मामले में जांच टीम गठित की थी। जिसके अनुसार कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सीतापुर विकासखण्ड सीतापुर के प्राथमिक शाला सरईपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी नितिन कुमार सिंह पर कार्रवाई का आदेश दिया है।

निलंबन की अवधि में श्री सिंह का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जारी आदेशानुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीतापुर के जांच रिपोर्ट के अनुसार संकुल समन्वयक पुष्पेंद्र गुप्ता के द्वारा प्राथमिक शाला सरईपारा का शाला अवलोकन के दौरान सहायक शिक्षक नितिन कुमार सिंह के द्वारा श्री गुप्ता के साथ मारपीट कर गैर शिक्षाकीय एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया था। श्री सिंह का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। कलेक्टर द्वारा उक्त नियम के तहत दोषी पाए जाने पर नितिन सिंह पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

See also  कैप्टन अमरिंदर सिंह को लगा बड़ा झटका, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने छोड़ा साथ
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।