टीआरपी डेस्क। कोंडागांव जिले के केशकाल के अंतर्गत में विश्रामपुरी थाना के थानेदार, एसआई और एक एएसआई को पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन तीनों पर एक शिक्षक से उगाही और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

शिक्षक की पिटाई मामले में थानेदार सहित दो सहायक पुलिसवालों के खिलाफ तत्परता के पीछे वजह सर्व आदिवासी समाज का आक्रोश है। दरअसल शिक्षक की पिटाई के बाद सर्व आदिवासी समाज ने मोर्चा खोल दिया था और चक्काजाम कर दिया था।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की सुध ली और तत्काल प्रभाव से तीनों को निलंबित करते हुए मामले की जांच का आदेश जारी कर दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  सरगुजा के 19 बंधक मजदूरों को छुड़ाने महाराष्ट्र रवाना हुई पुलिस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।