तहसीलदार ने बदमाश को भेजा जेल और आरक्षकों ने छोड़ दिया, लाइन अटैच,रिहाई के आदेश पर जेल में मचा हडकंप
तहसीलदार ने बदमाश को भेजा जेल और आरक्षकों ने छोड़ दिया, लाइन अटैच,रिहाई के आदेश पर जेल में मचा हडकंप

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले के नैला उपथाना क्षेत्र के हाथीटिकरा गांव के एक मामले में रमेश कुमार पटेल को जेल भेजने का आदेश तहसीलदार ने जारी किया था। जेल वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी को नैला उपथाना के आरक्षक सुनील सिंह और भूषण राठौर ने छोड़ दिया इस लापरवाही के उजागर होने के बाद एसपी पारुल माथुर ने दोनों आरक्षकों लाइन अटैच कर दिया है।

दरअसल, 28 फरवरी को हाथीटिकरा के तिहारु पटेल ने अपने बेटे के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद रमेश कुमार पटेल के खिलाफ धारा 151, 107, 116 ( 3 ) की कार्रवाई की गई और प्रकरण को तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, यहां तहसीलदार ने आरोपी के खिलाफ जेल वारंट जारी कर दिया। इस बीच दोनों आरक्षकों ने आरोपी को छोड़ दिया।

रिहाई के आदेश पर जेल में मचा हडकंप

मजे की बात यह है कि 6 दिन बाद जब तहसीलदार ने आरोपी की रिहाई का आदेश दिया, तब हड़कम्प मच गया, क्योंकि जिस आरोपी की जेल से रिहाई का आदेश दिया गया, वह तो जेल में ही नहीं था। मामले में लापरवाही उजागर होने के बाद एसपी ने दोनों आरक्षकों सुनील सिंह और भूषण राठौर को लाइन अटैच कर दिया है।

See also  राजिम कुंभ कल्प की गूंज सात समंदर पार; इटली के पर्यटकों ने कहा- “राजिम बहुत अच्छा लग रहा है"

बताया जा रहा है कि दोनों आरक्षक भी इस धोखे में थे कि आरोपी को जमानत दे दी गई है। आरोपी को छोड़ने के बाद आरक्षक अपनी ड्यूटी में लग गए। रिहाई के आदेश के बाद यह मामला खुला। अब यह जांच का विषय है कि आरक्षकों ने जानबूझकर आरोपी को छोड़ा या फिर उन्होंने लापरवाही की। फिलहाल मामले की जांच जांजगीर एसडीओपी दिनेश्वरी नन्द करेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।