इस्लामाबाद। Terrorist attack on vaccination team in Pakistan पाकिस्तान सहित कई क​ट्टरपंथी देशों में टीकाकरण की खिलाफत आम बात है। इसी कड़ी में उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार को पोलियो टीकाककरण टीम पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले के लतंबर इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने टीम पर हमला किया। बता दें कि पाकिस्तान में पोलियो रोधी सप्ताह के दूसरे दिन यह हमला हुआ है। देश में 4 करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका लगाने के लिये सोमवार को पांच दिवसीय राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

दुनियाभर में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ऐसे देश हैं, जहां पोलियो महामारी अभी भी मौजूद है। इससे पहले भी टीकाकरण के प्रयासों में आतंकवादी बाधा पहुंचाते रहे है। उनका आरोप है कि टीकाकरण अभियानों से पश्चिमी जासूसों को मदद मिलती है।

विरोध की ये है वजह

दरअसल साल 2011 में अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। बाद में खुलासा हुआ था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने लादेन को पकड़ने के लिये फर्जी हेपेटाइटिस टीकाकरण अभियान चलाया था। इस खुलासे के बाद के वर्षों में पाकिस्तान में टीकाकरण अभियानों पर हमले बढ़ गए थे।

See also  FIFA World Cup 2026 Fra-Eng: फ्रांस और इंग्लैंड के बीच तीसरे स्थान की जंग आज, कहां देखें मैच

WHO के अभियान का करते हैं विरोध

डब्ल्यूएचओ के पोलियो शिविरों पर हमले पाकिस्तान में लगातार जारी हैं, विशेषकर आदिवासी इलाकों में ऐसी घटनाए अक्सर होती हैं। जबकि इस बीमारी से पाकिस्तान विशेष रूप से पीड़ित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मदद करने के प्रयासों में कठोर चरमपंथी लगातार प्रतिरोध करके बाधाएं खड़ी करते रहते हैं

पिछले कुछ वर्षों से तालिबान के आतंकी पोलियो वैक्सीन शिविरों पर हमला कर रहे हैं। उनका आरोप है कि टीकाकरण करने वाले पाकिस्तानियों को नपुंसक बनाने के लिए “पश्चिमी षड्यंत्र” कर रहे हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात बेबुनियाद बताते हुए पाकिस्तानी सरकार से इनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।