रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन (Government of Chhattisgarh) ने आज सुदीप अग्रवाल को राज्य का नया उपमहाधिवक्ता (New deputy counselor) बनाया है। वहीं अमृतोदास को उप महाधिवक्ता (deputy counselor)की जगह अतिरिक्त महाधिवक्ता(Additional Advocate General) बना दिया गया है। ये दोनों ही नियुक्तियां शासन से जारी आदेश के बाद की गई हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़ शासन ने शैलेंंद्र दुबे को अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद से हटा दिया है। हम आपको ये भी बता दें कि अभी 3 अगस्त को ही अमृतोदास को उप महाधिवक्ता बनाया गया था, मगर महज एक माह के अंदर ही उनको अतिरिक्त महाधिवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई। दोनों ही आदेश आज ही महानदी भवन(Mahanadi Bhavan) से जारी किए गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।