महासमुंद पुलिस
महासमुंद पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

महासमुंद। ज़िले की पुलिस ने गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 60 लाख के 13 क्विंटल गांजे की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोमाखान थाने की पुलिस को हाइवे पर चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें: BREAKING : रायपुर में अब रात 8 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें, रविवार को भी बाकी दिन की तरह UNLOCK की अनुमति, आदेश जारी

गोभी के बोरों के नीचे मिली गांजे की खेप

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि कल रात कोमाखान पुलिस राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर टेमरी नाका के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिसा पासिंग के एक वाहन में गोभी भरा होने के चलते पुलिस को शंका हुई और फिर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान सब्जियों के नीचे प्लास्टिक के 55 बोरो में मादक पदार्थ गांजा भरा हुवा मिला।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट “डेल्टा प्लस” को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, भुवनेश्वर एम्स भेजे गए राज्य में मिल रहे मरीजों के सैम्पल

See also  कांग्रेस सरकार की हो रही शानदार वापसी : प्रियंका गांधी

यूपी से गांजा लेने कार में गए थे उड़ीसा

पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से कार में उड़ीसा पहुंचे थे। जिस कार में वह आये थे, उसमे सवार व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उसके बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। कोमाखान पुलिस इस मामले में अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर, बलिया उत्तर प्रदेश और हरिलाल पिता रघुनाथ राम, कोचईकोट जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।