रायपुर। छत्तीसगढ़ में दौड़ने वालों (रनर्स) की पहली संस्था लेट्सरन (LetsRun) द्वारा राजधानी में आज ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ (TGCG ) का आयोजन किया गया। यह आयोजन अलग-अलग वर्गों – 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 6 किमी में किया गया। बता दें कि लेट्स रन रायपुर की अग्रणी रनिंग संस्था है जो निरंतर 8 वर्षों से रायपुर में मैर्थान का आयोजन करवा रही हैं।

बता दें कि इस दौड़ में 3500 धावकों ने हिस्सा लिया। सुबह 3:00 बजे से आयोजित इस मैराथन में पहली दौड़ 42 किलोमीटर, दूसरी दौड़ 21 किलोमीटर और तीसरी दौड़ 10 किलोमीटर के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के ही नहीं देशभर के अलग-अलग कोनों से लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इतना ही नहीं लोगों को अच्छी सेहत का संदेश देने प्रदेश के अधिकारियों सहित रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

ये रहे विजेता

42 km के वर्ग में सुरेश कुमार साहू ने 2 घंटे 35 मिनट और 48 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने तो वहीं हॉल्फ मैराथन 21 km में युधिष्ठिर कुमार साहू ने 1 घंटे 11 मिनट 12 सेकंड और 21 किलोमीटर, 50 प्लस में गोरचंद महापात्र ने 1 घंटा 31 मिनट और 56 सेकंड में पूरा कर मैराथन में जीत दर्ज की। 10 किलोमीटर की दौड़ में में गीतांजलि साहू, विजेंद्र कुमार और गुलजारी लाल चंद्रा ने जीत दर्ज की। बता दें की इस पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रोटरी क्लब रायपुर, सहित कई भागीदार रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।