नई दिल्ली। देशवासियों के लिए आज रहत भरी खबर सामने आने वाली है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री Dr. Harshwardhan आज बनता रहे हैं कि Corona vaccine India में कब आएगी और इसकी पहली डोज किसको मिलेगी। बताया जा रहा है कि देश को कोरोना वैक्सीन मिलने का प्लान आज जारी किया जा सकता है।

बता दें कि भारत में 3 वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल हो रहा है, जिनमें से दो स्वदेशी हैं। दूसरे देशों में विकसित होने वाले टीकों पर भी भारत सरकार की नजर है। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस वक्त 64 लाख 73 हजार लोग कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 54 लाख 27 हजार लोग ठीक हो चुके हैं और 9 लाख 44 हजार लोग संक्रमित हैं।

डॉ हर्षवर्धन के अनुसार कोरोना को कंट्रोल करने के मामले में भारत की स्थिति बाकी देशों की तुलना में काफी ठीक है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की बढ़ती दर और घटती मृत्यु दर इसके उदाहरण हैं। बताते चलें कि इससे पहले डॉ हर्षवर्धन कह चुके हैं कोरोना की वैक्सीन अगले साल के पहले क्वार्टर में देश को मिल सकती है। आज वे बता रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन कब तक देश को मिल जाएगा और इस वैक्सीन को सबसे पहले किन मरीजों को लगाया जाएगा, देखिये-

See also  Good News : किशोर और बच्चों के लिए चौथी वैक्सीन को मिली मंजूरी, जानें सीरम इंस्टीट्यूट का यह टीका कितना है कारगर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।