रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद जिले (Balod District) से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है। बालोद जिले के ग्राम टुंडे कुंडेल में रहने वाले एक शख्श ने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद आरोपी को उसकी पत्नी सांवली और दुबली लगने लगी।

मामले में पुलिस (police) ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने कुछ साल पहले मृतका से लव मैरिज (love marriage) की थी। दोनों के बीच प्यार था, लेकिन कुछ वक्त बाद मृतका आरोपी को सांवली और दुबली लगने लगी। महज इस छोटी सी बात से आरोपी के मन में ऐसी चिढ़ पैदा हुई कि उसनी महिला की जान ही ले ली। मामले में गिरफ्तार आरोपी मनोहर मंडावी ने ही पुलिस को हत्या की यह वजह बताई है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र के ग्राम टुंडे कुंडेल की है। मृतका कीर्ति भूआर्य की हत्या के बाद पकड़ में आए आरोपी पति ने पुलिस से कहा कि मैं उसे पसंद नहीं करता था। वहीँ इस शादी की वजह से कीर्ति के पिता से भी आरोपी का आए दिन विवाद होता था।

See also  राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने पत्नी के साथ किया मतदान

पत्नी को मारने की प्लानिंग बनाकर आरोपी ने कीर्ति से कहा कि तुम्हारे पिता हमें खुश नहीं देखना चाहते। हमारा इस दुनिया में कोई नहीं, चलो एक साथ आत्महत्या कर लेते हैं। महिला भी आरोपी की बातों में आ गई, और उसके साथ जंगल की तरफ चली गई। यहीं आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और शव को आग लगा दी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।