यास का असर

रायपुर। प्रदेश में मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी आरके वैश्य ने राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन को ऑरेंज अलर्ट के संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर व महासमुंद जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे अति प्रबल चक्रवात के कारण प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है।

यास के असर से प्रदेश में काफी तेज हवा भी चल रही है। 26 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में हवा की गति अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 28 मई से प्रदेश के उत्तरी भाग के तापमान में लगातार गिरावट होने की संभावना है।

See also  ब्रेकिंग: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक होस्टल में मिले 190 कोरोना संक्रमित छात्र
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।