रायपुर। सरकार ने कांकेर के दुगूकोंडल इलाके में आरएसएस (RSS) कार्यकर्ता दादू सिंह कोरटिया की हत्या की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित कर दी है। एसआईटी ((SIT) के चीफ की जिम्मेदारी कांकेर के एसपी केएल ध्रुव को मिली है। पुलिस विभाग ने आज एसआईटी ((SIT) की जांच के लिए आदेश जारी किया। इसमें एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर, अमोलक सिंह ढिल्लो, रामनारायण ध्रुव सहित तीन हवलदारों को शामिल किया गया है। वहीँ पुलिस ने आरएसएस (RSS) कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया है।

इस RSS कार्यकर्ता के हत्या की जांच अब SIT के हवाले, आरोपियों को पकड़ने पांच हजार के ईनाम का ऐलान
इस RSS कार्यकर्ता के हत्या की जांच अब SIT के हवाले, आरोपियों को पकड़ने पांच हजार के ईनाम का ऐलान

ये है मामला

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घर के बाहर ही आरएसएस (RSS) कार्यकर्ता को गोली मारी गई जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना में जांच की मांग को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन भी किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।