कल से खुलेंगे स्कूलों के ताले... कोरोना प्रोटोकॉल पालन के साथ छात्रों का होगा स्वागत

रायपुर। कल से प्रदेश के स्कूलों में लगे ताले खुल जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देश के बाद 2 अगस्त से स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल शुरू हो जायेगी। करीब 16 महीनों के लंबे अंतराल के बाद फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। राज्य सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि इन स्कूलों में कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अनिवार्य किया गया है।

इधर स्कूलों को खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह का कहना है कि स्कूलों को संचालित करने के लिए SOP का पालन करना जरूरी होगा। इससे पहले भी राज्य सरकार ने विस्तृत गाइडलाइन स्कूलों को भेज दिया है। वहीं अफसरों को भी स्कूलों के संचालन को लेकर लगातार निगरानी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

बता दें कि राज्य शासन ने पहले ही कहा है कि स्कूलें तभी खोली जाएंगी जब जिले में कोरोना पॉजिटिव रेट सात दिनों तक लगातार एक प्रतिशत से कम होगा। हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में केवल 10 वीं तथा 12 वीं की कक्षाएं प्रारंभ की जावेगी। कक्षा 1ली से 5 वीं तक की कक्षाएं तभी खोली जाएंगी जब शाला पालक समिति लिखित में सहमति देंगी। यह सहमति ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड के पार्षद द्वारा भी लिखित में देनी होगी।

See also  गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे दिशा-निर्देश, कहा- आवश्यकता अनुसार उठा सकते हैं कड़े कदम

स्कूलों में सुरक्षा के लिए व्यवस्था

  • कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु यह भी आवश्यक होगा कि स्कूल को सेनेटाइजड कर स्वच्छ रखा जाए।
  • कक्षा की कुल दर्ज संख्या के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को एक दिन के अंतराल में स्कूल बुलाया जावेगा।
  • बच्चों का बुखार चेक करने,सर्दी खांसी का ध्यान रखने की व्यवस्था शाला में करनी होगी।
  • शाला में उन्ही छात्रों और शिक्षकों को आने की अनुमति दी जावेगी जिन्हें सर्दी खांसी बुखार न हो।
  • शाला में रहते हुए सभी को आपस मे पर्याप्त दूरी बना कर रखना होगा।
  • कक्षा में प्रवेश से पूर्व सभी को हाथ धोना अथवा हाथों को सेनेटाइज करना होगा।
  • शाला में मास्क का उपयोग पूरे समय करना होगा।

शाला में उत्सव की तरह हो पहला दिन

शासन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि 2 अगस्त का दिन शाला में उत्सव की तरह मनाया जाये। छात्रों पहले दिन स्कूल में स्वागत किया जाय। छात्रों को शाला यूनिफॉर्म और पाठ्य पुस्तके भी प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और पालकों को भी बच्चों के स्वागत के लिए आमंत्रित किया जाये।

See also  CG Election 2023: जगदलपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह देव
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।