टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के उपचुनाव में ‘आइटम‘ शब्द ने बवाल मचाया हुआ है। उपचुनाव में सभी भाषायी मर्यादाएं टूट रही हैं। ज्ञात हो कि बीते रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ कह दिया था।

जिसके बाद भाजपा हमलावर हो गई थी। हुई थी, वहीं राहुल गांधी ने भी कमलनाथ को फटकार लगाई थी। इसपर कमलनाथ ने कहा था कि ‘आइटम अपमानजनक शब्द नहीं है, विधायक का नाम नहीं याद आ रहा था, इसलिए ऐसा बोल दिया था।

मामला अभी शांत ही नहीं हो पाया था कि अब इमरती देवी ने भी उसी आइटम शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कमलनाथ को बंगाल का आदमी और उनकी मां और बहन को आइटम कह दिया है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य प्रमोद ने शेयर किया है। इसमें इमरती मीडिया से बातचीत कर रही हैं।

See also  केंद्र ने ऑक्सफोर्ड, स्टैनफोर्ड को भारत में कैंपस खोलने की अनुमति देने के लिए उठाए कदम

वीडियो में इमरती देवी कह रही हैं, ‘वो बंगाल का आदमी है, वो मध्य प्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए। उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए? वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया और अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं। वह कुछ भी कह सकता है. वो मेरे प्रदेश का आदमी ही नहीं है, उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।