प्रदेश में कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश

रायपुर। प्रदेश में कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब एक हजार से नीचे पहुंच गई है। अभी राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 974 है।

वर्तमान में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.17 प्रतिशत है। बीते 18 अगस्त को प्रदेश भर में 37 हजार 905 सैंपलों की जांच में 64 लोग पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश के आठ जिलों बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन कोरोना संक्रमण से प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  नगर निगम चुनाव : कल होगी मतगणना, रायपुर यातायात पुलिस ने जारी किया रूटमैप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।