टीआरपी डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कल बीते 24 घंटे में पहली बार लगभग सात हजार कोरोना केस आए। इसके बाद आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की तैयारियों की जानकारी दी।

6800 बेड भरे हैं और 9000 उपलब्ध हैं

सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में इस वक्त 6800 बेड भरे हैं और 9000 उपलब्ध हैं। हम इसे कोरोना की दिल्ली में तीसरी लहर कह सकते हैं लेकिन हमारा फोकस बीते 15 दिनों में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग का रहा है जिसे बढ़ते केसों का कारण माना जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार

सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार हाईकोर्ट के उस फैसले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाएगी जिसमें निजी अस्पतालों के 80 प्रतिशत आईसीयू बेड को आरक्षित रखने की बात को नहीं माना गया था। उन्होंने कहा क्योंकि सबसे ज्यादा समस्या आईसीयू बेड्स को लेकर है।

केजरीवाल ने भी मानी तीसरी लहर की बात

तीसरी लहर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि कोविड के मामलों में कुछ समय से बढ़ोतरी हो रही है। हम इसे कोरोना केसों की तीसरी लहर कह सकते हैं। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।