10वीं बोर्ड के छात्रों का इंतजार हुआ खत्म….. कल जारी होंगे परीक्षा परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 10वीं बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार को छात्रों का रिजल्ट जारी हो जाएगा। बता दें कि सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ऑनलाइन जारी करेंगे।

कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो पायी है, लिहाजा बोर्ड ने परिणाम जारी करने केलिए असाइनमेंट को आधार बनाया है। आपको बता दें कि “यदि छात्रों ने असाइनमेंट का काम पूरा नहीं किए हैं या आवश्यक न्यूनतम अंक हासिल नहीं किए हैं तो उन्हें उत्तीर्ण अंक दिए जाएंगे।

यदि छात्र दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें अपने अंकों में सुधार करने के लिए परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा सकता है। छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।