निगम-मंडल में जगह नहीं मिलने से कई मायूस, कुछ ने भड़ास निकाली... तो इस नेता ने पद लेने से किया इनकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति इन दिनों 17 जून पर आकर अटक गई है। सत्ता के गलियारे से ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस दिन बड़ा फेरबदल देखने मिल सकता है। दरअसल इन दिनों चर्चा गर्म है कि प्रदेश की सत्ता में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। इसे लेकर बीजेपी भी आए दिन चुटकी लेती रहती है।

इस बीच खबर आ रही है कि 17 जून तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। निगम मंडल आयोगों में बची हुई नियुक्तियां 17 जून तक हो जाएगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में इस दिन बड़ा विस्फोट होने वाला है। बीजेपी के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ये नेता कौन होंगे इसका खुलासा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं किया है। मगर उनका दावा है कि कई बड़े नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।