रायपुर में शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के घर चोरी, 10 लाख के गहने और 10 लाख कैश लेकर चोर हुए फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के घर में हाथ साफ कर दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर 10 लाख रुपए के गहने और 10 लाख नगदी ले गए। वारदात के दौरान डायरेक्टर परिवार के साथ मध्य प्रदेश गए थे।

जब वे परिवार समेत रात को लौटे तो घटना की जानकारी मिली। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि घर का गार्ड नर बहादुर थापा और कुक जनक थापा लापता हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों पर संदेह जताते हुए मुजगहन थाने में देर रात FIR दर्ज कराई है।

बेडरूम में गए तो देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। उसमें रखे 10 लाख रुपए और सोने के 2 कंगन सेट, गले के 3 हार सेट, 10 साल पुराने पूजा के सोने के सिक्के, चांदी के गहने, चांदी की थाली गायब थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुजगहन के प्लेनट सिटी निवासी निशांत त्रिपाठी सेज बहार स्थित शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर हैं। वह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर दर्शन के लिए गए थे। वहां से रात करीब 8.30 बजे लौटे। अपने बेडरूम में गए तो देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। उसमें रखे 10 लाख रुपए और सोने के 2 कंगन सेट, गले के 3 हार सेट, 10 साल पुराने पूजा के सोने के सिक्के, चांदी के गहने, चांदी की थाली गायब थी। उनके घर में काम करने वाले कुक जनक थापा और गार्ड नर बहादुर थापा दोनों नदारद है उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ मिले।

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने किया परेशान, राजधानी में तेज धूप से लोग हुए बेहाल
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।